जल है तो कल है पर स्कूल में हुई लघु वाटिका

जल है तो कल है और वन है तो जल है। जीवन की सार्थकता भविष्य निर्माण के साथ भविष्य के लिए वर्तमान को बचाना भी होता है। स्थानीय सेंट पॉल्स  कान्वेंट स्कूल में वनमहोत्सव मनाया गया। जिसके अंतर्गत नन्हे विद्यार्थियों ने लघु नाटिका और नृत्य के माध्यम से वन और वृक्ष की महिमा का वर्णन किया। विद्यालय परिवार की

और से वनमहोत्सव के अंतर्गत स्थानीय रत्नराज परिसर, शासकीय चिकित्सालय और औद्योगिक थाना क्षेत्र में विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण करवाया गया। चिकित्सालय प्रभारी गौरव सांकला, रौनक कोचट्टा और पुलिस थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया एवं रत्नराज परिसर के पदाधिकारियों ने इस उत्तम कार्य के लिए सेंट पॉल्स कान्वेंट स्कूल की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाएगा। संस्था के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने सभी का आभार व्यक्त किया और बताया कि हम सदैव से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते है और हमारे विद्यार्थियों को इस दिशा में प्रशिक्षित करते रहते है। संस्था के मैनेजर भाविक मूणत ने बच्चों के कार्य की प्रशंसा की और बताया कि हम अपने दैनिक जीवन उन सभी तथ्यो का समावेश करते है जो पर्यावरण के अनुकूल हो। श्री मूणत ने बताया कि इस बार हमारा लक्ष्य 1000 पोधो को लगाना है। इस माध्यम से हम अपनी प्रकृति का आभार व्यक्त कर सकते है।