वाघेला गो सेवा समिति द्वारा वृद्धाश्रम में भोजन के साथ आतिशबाजी कर मनाई दिवाली

वाघेला गो सेवा समिति द्वारा वृद्धाश्रम में भोजन के साथ आतिशबाजी कर मनाई दिवाली

रतलाम।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के पावन पर्व पर वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति द्वारा महन्त श्री आत्मानंद जी सरस्वती के मुख्य अतिथि में वृद्धाश्रम के वृद्ध जनों का नगर की प्रमुख गौशालाओं में कार्य करने वाले परिवारों का सामूहिक भोज का आयोजन किया गया भोज में गुलाब जामुन, कचोरी, मिक्स सब्जी, दाल, चावल, पुडी व  रोटी का वृद्ध जनों ने भोजन कराया गया। ग्रुप प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि वृद्धाश्रम के सभी महिला एवं वृद्धजनों के साथ हमारी समिति द्वारा आतिशबाजी का आयोजन किया गया। जिससे वे सभी वृद्ध जन बहुत आनंदित हुए जो अपनों से दूर है उन्हें लगा कि हम दीपावली अपने परिवार के साथ मना रहे हैं इस आयोजन को सफल बनाने में श्री आत्मानंद जी सरस्वती, दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, कैलाश सोमानी, गोविंद सिंह शेखावत, महावीर सिंह शक्तावत, श्याम सुंदर उपाध्याय ,श्रीमती शकुंतला सिसोदिया, श्रीमती श्यामा वाघेला ,श्रीमती आशा भट्ट, वर्षा शर्मा साइन मैडम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।