शिवपुर स्कूल में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, रैली और मानव श्रृंखला बनाकर किया लोगो को जागरूक

शिवपुर स्कूल में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, रैली और मानव श्रृंखला बनाकर किया लोगो को जागरूक

रतलाम। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर में "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने और समाज में जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया।


15 जुलाई को नशे के दुष्परिणामों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। 16 जुलाई को "नशे से दूरी है जरूरी" विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। 17 जुलाई को नारा लेखन एवं नारा उद्घोष कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जोशीले नारों के माध्यम से पूरे विद्यालय परिसर को जागरूकता के संदेश से गुंजायमान कर दिया।
18 जुलाई को "नशा एक अभिशाप" विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं 20 जुलाई को अभियान के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों ने विद्यालय से शिवपुर चौपाटी तक जन-जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान शिवपुर चौपाटी पर मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्ति का संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं ने आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और नशे से दूर रहने की अपील करते हुए जागरूकता संबंधी नारे लगाए।
विद्यालय के प्राचार्य श्रीकांत वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में समस्त स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रमों के सफल संचालन में श्रीमती अर्चना पुरोहित, सुश्री धर्म कोठारी, उम्मेदराम गोयल, श्रीमती वर्षा उपाध्याय, कमलेश भूरिया, श्रीमती रजनी चतुर्वेदी, मुन्नालाल भाभर, शाहरुख शाह, श्रीमती सलोनी शक्तावत, श्रीमती राधिका कुमावत, श्रीमती अंतिम बाला गोयल एवं श्री दीपेश राठौर सहित समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।