सूबेदार से रक्षित निरीक्षक बनीं मोनिका चौहान, कंधों पर सजा तीसरा सितारा रतलाम में निभा चुकी हैं अहम जिम्मेदारियां, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई बार हो चुकी हैं सम्मानित
रतलाम। पुलिस विभाग में अपनी निष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए पहचान बनाने वाली मोनिका चौहान को सूबेदार से पदोन्नत कर रक्षित निरीक्षक (Reserve Inspector) बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा उनके कंधों पर तीसरा सितारा लगाकर उन्हें नए दायित्व का पदभार ग्रहण कराया गया। यह क्षण उनके लंबे सेवा काल में किए गए समर्पित कार्यों का सम्मान माना जा रहा है।
पदोन्नति के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने मोनिका चौहान को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए पद पर भी पूरी ईमानदारी, दक्षता और जिम्मेदारी के साथ विभाग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी।
मोनिका चौहान का कार्यकाल रतलाम जिले में हमेशा चर्चा का विषय रहा है। वे रतलाम यातायात थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, वर्तमान में वे जावरा ट्रैकिफ की जिम्मेदारी निभा रही है। यहाँ उन्होंने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसके साथ ही उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय पर्वों पर आयोजित होने वाली परेड की विशेष जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी जाती रही हैं, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक निभाकर अधिकारियों का विश्वास जीता।
अपने उत्कृष्ट कार्य, अनुशासित कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के चलते उन्हें विभिन्न अवसरों पर प्रशस्ति पत्रों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में मोनिका चौहान जावरा में यातायात प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं और सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका अदा कर रही हैं।
उनकी पदोन्नति पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की। यह उपलब्धि विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है।
