स्थानांतरण पर सम्मानित कर दी विदाई
रतलाम : सहायक संचालक महिला बाल विकास अंकिता पंड्या का स्थानांतरण जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में नीमच होने से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने सम्मानित कर विदाई दी। विदाई समारोह में जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा द्वारा पंड्या के कार्य के प्रति निष्ठा, समर्पण, सहयोग, टेक्नो फ्रेंडली होने व सक्रियता की अत्यंत सराहना की जाकर आगामी भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई।
अंकिता पंड्या ने रतलाम जिले के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया गया। प्रथम नियुक्ति स्थल सबसे खास स्थान रखता है। रतलाम के विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों से विशेष जुड़ाव आजीवन ही रहेगा। सहायक संचालक रवींद्र मिश्रा, चेतना गेहलोत, अर्चना माहोर, सुनील रायकवार ने कार्यकाल के संस्मरणों को साझा करते हुए आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उपस्थितजन ने पुष्पहार, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर गीत के माध्यम से विदाई दी। संचालन पर्यवेक्षक हेमलता वासन ने किया। आभार परियोजना अधिकारी चेतना गेहलोत ने माना।
