पत्रकारों ने नम आंखो से अपने साथी को दी अंतिम विदाई -वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता का निधन, बेटी कांची ने दी मुखाग्नि

पत्रकारों ने नम आंखो से अपने साथी को दी अंतिम विदाई -वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता का निधन, बेटी कांची ने दी मुखाग्नि

रतलाम। वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता का शनिवार रात को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। दिवंगत गुप्ता को मुखाग्नि बेटी कांची ने दी।
रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, कार्टूनिस्ट, व्यंग्यकार और पत्रकार इंगित गुप्ता को अस्वस्था के चलते शहर के रतलाम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें इंदौर रैफर किया गया था जहां दो दिन से उनका अरविंदो हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। शनिवार रात को अचानक हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पत्रकार विजय मीणा, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, सचिव बंटी यश शर्मा एवं पत्रकार असीम राज पांडेय और साजिद खान देर रात ही इंदौर पहुंचे और सुबह दिवंगत गुप्ता की पार्थिव देह को रतलाम लाए। रविवार सुबह दिवंगत गुप्ता की अंतिम यात्रा डोंगरानगर स्थित उनके निज निवास से निकलकर जवाहरनगर स्थित मुक्तिधाम पहुंची जहां अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बेटी कांची गुप्ता ने दी।
मुक्तिधाम पर काकानी सोशल वेलफेयर सोसायटी के सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद काकानी ने सभी की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पत्रकार इंगित गुप्ता को पत्रकार जगत, समाज और रतलाम शहर के लिए बड़ी क्षति बताया। तत्पश्चात सभी ने मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और गुप्ता परिवार को हुई अपूर्णनीय क्षति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बता दें कि इंगित गुप्ता बीटी टीवी, श्रीवीजन केबल नेटवर्क, हैलो हिंदुस्तान आईवी न्यूज से जुड़े रहे। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के दौरान साक्षरता मिशन से सक्रिय कार्यकर्ता रहे।

स्वर्गीय इंगित गुप्ता की अंतिम यात्रा रविवार सुबह डोंगरे नगर स्थित उनके निवास से निकली, जो जवाहर नगर मुक्तिधाम पहुंची। जहां उनकी एक मात्र सुपुत्री एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा कांची ने मुखाग्नि दी।
श्री गुप्ता विगत कई वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय थे। वे IV News, अम्बर नेटवर्क तथा हैलो हिंदुस्थान के स्थानीय प्रतिनिधि थे। साथ ही रतलाम प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई के हाल ही में कोषाध्यक्ष बने थे। इसके अलावा श्री गुप्ता विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे। उनकी अंतिम यात्रा में रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी, सचिव यश शर्मा, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन, जिला जनसंपर्क अधिकारी शकील खान,उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, पत्रकार शरद जोशी, गोविंद उपाध्याय, तुषार कोठारी,सौरभ कोठारी, विजय मीणा, नरेंद्र जोशी, अरुण त्रिपाठी, नीरज शुक्ला, प्रियेश कोठारी, सुधीर जैन,भेरूलाल टांक, सुशील खरे,असिम राज पांडे, के.के. शर्मा, किशोर जोशी, संजय कोठारी, अदिति मिश्रा, विनोद वाधवा, साजिद खान, चंद्र प्रकाश सोलंकी,नीरज बरमेचा, राजू केलवा, समीर खान,दीपेंद्र सिंह ठाकुर, जलज शर्मा , सिकंदर पटेल,गोवर्धन चौहान, विपिन त्रिवेदी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौटाला, भाजपा नेता गोविंद काकानी, पूर्व पार्षद पवन सोमानी, यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर सहित काफी संख्या में पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक एवं राजनैतिक दल के कार्यकर्ता शामिल थे। विभिन्न संस्थाओं की ओर से मुक्तिधाम पर आयोजित शोकसभा में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।