अवैध खनन पर खनिज अधिकारी की मेहरबानी, ग्रामीणों ने लगाया जब्त किये डंपर पर बिना जुर्माना छोड़ना का आरोप! राजनीतिक दबाव में फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए एसपी के नाम दिया ज्ञापन
रतलाम। जिले के ग्रामीण क्षेत्र लुनेरा में 9 फरवरी को हनुमान मंदिर के पास अवैध खनन की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर पहुंच कर दो डंपर जप्त करते हुए मौके पर खनिज विभाग को बुलाया जहां खनिज विभाग ने ग्रामीणों के सामने करवाई तो की मगर कुछ घंटे बाद दोनों डंपर छोड़ दिए। वही पुलिस पर दबाव में आकर विरोध करने वालों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया।

इस घटना को लेकर आज लुनेरा के ग्रामीण एसपी और कलेक्ट्रेट में घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया। और प्रशासन पर अपनी नाराज़गी जताते हुए अवैध खनन करने वाले को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन दिया।
कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए प्रशासन व खनिज विभाग पर ठेकेदार बलविर सिंह राठौर से मिली भगत के आरोप लगाएं। ग्रामीणों का कहना था जब खनिज विभाग द्वारा ठेकेदार को दी जमीन का विधिवत सिमाकंन खनन परमिशन दी गई है तो कागज और सिमांकन बताये कहा तक है विधिवत सीमांकन करवा कर अपने कार्यक्षेत्र में खनन करें। ठेकेदार बलवीर सिंह मनमर्जी से कहीं भी खनन कर रहा है और मंदिर के पास भी अवैध खोद रहा हे, जिसको लेकर खनिज इंस्पेक्टर देवेंद्र चिड़ार को भी बुलाया था और उन्होंने पंचनामा बनाते हुए डंपर जब्त कर बिलपांक थाने भेजे थे, लेकिन खनिज अधिकारी रीना पाठक द्वारा दबाव में आकर दोनों डंपरों को छोड़ दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर अवैध खनन का विरोध करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है । ग्रामीणों ने कहा कि ना तो सही सीमांकन हुआ ना कार्यवाही के बाद खनन रुका ये मिलीभगत नहीं तो ओर क्या है।
जब इस मामले में खनिज जिला अधिकारी रीना पाठक से चर्चा करनी चाहिए तो उन्होंने शासकीय रोड़ निर्माण व pwd विभाग का मामला होने का बात कहकर अपना पल्ला ही झाड़ लिया
जबकि मामला सिमाकंन और अवैध खनन के साथ रायंटी से जुड़ा है जब पीडब्ल्यूडी अधिकारी चौहान से पुछा तो 14 तारिख तक छुट्टी पर हु कहकर बात खत्म कर दी बरहाल ग्रामीणों में प्रशासन और खनिज विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। मामले में कलेक्टर मिशा सिंह से मिलना चाहा तो उनके अधीनस्थों ने मिटिंग में होना बताया ओर काफी देर तक केबिन से बाहर नहीं आये।
