रतलाम में मंत्री काश्यप ने  झंडावंदन कर ली परेड की सलामीउत्कृष्ट कार्य करने वालो का किया सम्मान

रतलाम में मंत्री काश्यप ने  झंडावंदन कर ली परेड की सलामीउत्कृष्ट कार्य करने वालो का किया सम्मान

रतलाम। रतलाम में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह पोलोग्रांड पर आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के सुक्ष्म लघु उद्योग मंत्री चेतन कश्यप ने झंडावंदन कर परेड की सलामी ली। पश्चात मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।  मंत्री काश्यप ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान भी किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यकम में शहर के विभिन्न स्कूली बच्चों ने देश भक्ति सहित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।कार्यकर्म में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया। विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां भी निकाली गई।