सृजन कालेज में हुई संभाग स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता,झालानी बोले-खेलों के माध्यम से हम शरीर व बुद्घि दोनों का विकास कर सकते है

सृजन कालेज में हुई संभाग स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता,झालानी बोले-खेलों के माध्यम से हम शरीर व बुद्घि दोनों का विकास कर सकते है

झालानी बोले-खेलों के माध्यम से हम शरीर व बुद्घि दोनों का विकास कर सकते ह
रतलाम। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के अंतर्गत उज्जैन संभाग स्तरीय अंतर महाविद्यालय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सृजन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी में हुआ। स्पर्धा के बालक व बालिका दोनों वर्गों में उज्जैन की महाकाल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी विजेता रही।


मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट रेफरी अमानत खान ने टास करवाकर स्पर्धा का शुभारंभ कराया। संबोधित करते हुए अमानत खान ने कहा कि खेल और शिक्षा के बीच में इस तरह से समन्वय होना चाहिए कि व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास हो। प्रारंभ में स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष अनिल झालानी ने दिया। झालानी ने कहा कि खेल जगत में हम सिर्फ खेल को ही नहीं खेलते। इन खेलों के माध्यम से हम अपने शरीर व बुद्धि दोनों का विकास कर रहे होते हैं। वालीबाल नोडल स्पर्धा में इंजीनियरिंग महाविद्यालय की बालक वर्ग में सात तथा बालिका वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश राठौ? ने पुरस्कार प्रदान किए। सृजन महाविद्यालय की खेल शिक्षिका ताहिरा खान, रेफरी मुराद शेख, लोकेंद्रसिंह डोडिया,  शंकारलाल मालवी, राहुल वर्मा ने आयोजन को सफल बनाया। संचालन निसर्ग दुबे ने किया। आभार प्राचार्य डा. यादव ने माना।