सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा रैली, गुंजे देशभक्ति के नारे -आपरेशन सिंदुर ने भारत की साख बढ़ाने पर निकाली गई यह रैली, समापन पर भारत माता की आरती हुई

सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा रैली, गुंजे देशभक्ति के नारे -आपरेशन सिंदुर ने भारत की साख बढ़ाने पर निकाली गई यह रैली, समापन पर भारत माता की आरती हुई

रत माता की आरती हुई
रतलाम : भारतीय सेना के सम्मान में गुरुवार शाम रतलाम में राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच के तत्वावधान में प्रभावी तिरंगा रैली निकली। इसमें शामिल रतलामवासियों ने देश भक्ति के नारों से मार्ग गुंजायमान कर दिया। रैली में सभी धर्मों के धर्माचार्य और अनुयायियों ने शामिल होकर सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया। रैली का समापन भारत माता की आरती कर किया गया।  
तिरंगा रैली महलवाड़ा से प्रारंभ हुई और पैलेस रोड, डालू मोदी बाजार, गणेश देवरी, बजाज खाना, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखीपुल होते हुए घास बाजार पर भारत माता की आरती के साथ संपन्न हुई। रैली में आगे-आगे भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक, रानी लक्ष्मीबाई के रूप की प्रतिकृति, इसके बाद खुली जीप में भारत माता की प्रतिकृति, मातृशक्ति और बडी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। रैली में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के धर्मगुरु हाथ में तिरंगा थामकर शामिल हुए। शहरवासी पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद और हम सेना के साथ है, आपरेशन सिंदूर के साथ देश खड़ा है जैसे स्लोगन की तख्तियां थामे चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया।


रैली में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रैली संयोजक पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, सहसंयोजक निर्मल कटारिया, विप्लव जैन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, सहित कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता व शहरवासी शामिल हुए। आभार संयोजक डागा ने माना।

बॉक्स
-मंत्री काश्यप ने कहा -पूरा देश सेना के साथ खडा है : काश्यप
तिरंगा रैली के बाद कैबिनेट मंत्री काश्यप ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पूरा देश सेना के साथ खडा है। आपरेशन सिंदूर ने भारत की आन-बान और शान को बढाया है। उसके सफल परिणामों के बाद सैनिकों का आत्मबल बढाने के लिए पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में भारत सुरक्षित है और पाकिस्तान की हर हरकत का मुंहतो? जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा भी है कि अब कोई आतंकी हमला होगा तो उसे युद्ध माना जाएगा। आपरेशन सिंदूर की सफलता के कई पैमाने हैं। इसके माध्यम से पूरी दुनिया ने भारत की ताकत को देख लिया है।