खाद्य विभाग का जांच अभियान जारी, विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
रतलाम : कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में जंक फूड, स्ट्रीट फूड और फास्ट फूड विक्रेताओं, ज्यूस विक्रेताओं की सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेंडर्स, फास्ट फूड, आइसक्रीम सेंटर, ज्यूस सेंटर के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई और दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। विक्रेताओं को स्वच्छता संबंधी निर्देश दिए गए। मोनोसोडियम, ग्लूटामेट, अजीनोमोटो, विनेगर, फ्लावर्स फूड, एडिटीव्स, तेल, मसाले के अधिक उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य के नुकसान के प्रति भी जागरूक किया गया। दल द्वारा प्रेम की फैक्ट्री जावरा से बर्फ, कमल कुमार जेठानंद जावरा से जेएसी औरेंज कोल्डड्रिंक व बंबईया चौक बोर्ड माउथ फ्रेशनर, आइस फैक्ट्री जावरा, रतलाम बेकर्स फैक्ट्री, रतलाम कोल्डड्रिंक, वाह वड़ा पाव उपाध्याय मार्केट से बेसन और सोयाबीन तेल का नमूना, अवि आइसक्रीम सेंटर से आइसक्रीम, जौनपुर ज्यूस सेंटर फव्वारा चौक से आम रस का नमूना, गन्ने का रस तथा पाइनपल ज्यू के नमूने लिए गए। उक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया व ज्योति बघेल द्वारा की गई।
