समता इंटरनेशनल स्कूल में चंद्रशेखर आजाद जयंती पर देशभक्ति का आयोजन
रतलाम : सागोद रोड स्थित समता इंटरनेशनल स्कूल में मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के संयोजक महेश पालीवाल रहे। दीप प्रज्वलन व आजाद के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
डा. गीता दुबे ने आजाद के साहस, राष्ट्रप्रेम और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति समूहगान और भाषण प्रस्तुत किए। प्राचार्य तोसिफ इफ्तेखार अहमद खान ने विद्यार्थियों को राष्ट्र कर्तव्य की शपथ दिलाई। कनक मूणत, अनुराग लोखंडे, कमल पिरोदिया, धीरजलाल मूणत, मोहनलाल पिरोदिया, राजेंद्र घोटा, सुनील दुबे, चैतन्य शर्मा, सत्येंद्र जोशी, प्रभाकांत उपाध्याय, ब्रजेश मिश्रा, शालिग्राम पांडेय, ओमप्रकाश त्रिवेदी, उपप्राचार्य चेतना चौहान सहित स्टाफ उपस्थित रहा। आभार अजय तिवारी ने माना। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
