महाशिवरात्रि पर सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक से शिवमय हुआ रतलाम, जगह-जगह भगवान शिव का हुआ रुद्राभिषेक, प्रसादी बांटी

रतलाम। महाशिवरात्रि के अवसर पर रतलाम शहर पूरी तरह शिवमय रहा और शहर के प्रमुख शिव मंदिर गढ कैलाश से लेकर कालिकामाता परिसर तक शिव के प्रति शश्रद्घा और भक्ति का उल्लास छाया रहा। इस दौरान भगवान भोलेनाथ को विभिन्न रुपो से सजाया गया और उनके दर्शन कर श्रद्घालुओं ने खुद को सौभाग्यवान समझा। गढकैलाश को विशेष रुप से नोटो से सजाया गया था।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत महात्माओं के सानिध्य में सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का आयोजन बुधवार को मां कालिका माता मेला प्रांगण में किया गया। हर हर महादेव, सनातन धर्म की जय के साथ पूरा परिसर शिवमय हो गया। आचार्य पंडित के सान्निध्य में विद्वान भूदेवों द्वारा महारुद्राभिषेक कराया गया। 301 यजमानों ने इस महारुद्राभिषेक में शामिल होकर अभिषेक किया। महारुद्राभिषेक में मुख्य यजमान बतौर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सपत्नी मौजूद रहे।
सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा एवं अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया मां कालिका माता सांस्कृतिक मंच पर एक दिव्य शिवलिंग के साथ परिसर में 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए। सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक के लिए पूरे परिसर को भगवा ध्वज से सजाया गया था। श्रद्धालुजनों को 5 क्विंटल श्रीखंड व 5 क्विंटल फरियाली खिचड़ी की प्रसाद वितरित की गई। समारोह में मुख्य रूप से महापौर प्रहलाद पटेल मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सपत्नी मुख्य यजमान के रूप में मंत्रोच्चारों के बीच बाबा श्री महाकाल का महारुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। जगह जगह डस्टबीन रखे गए। कार्यक्रम की शुरुआत से प्रसादी का वितरण शुरू हो गया जो कि कार्यक्रम समाप्ति तक लगातार चलता रहा। इस दौरान सनातन सोशल ग्रुप के संरक्षक और पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, राजेश माहेश्वरी, मोहनलाल भट्ट, अशोक पंड्या, सुरेंद्र सुरेका, संदीप व्यास, सूरज जाट, गौरव जाट, उपाध्यक्ष नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, सचिव रवि पंवार, प्रवीण सोनी, कैलाश झालानी, नरेंद्र बाहेती, पप्पू माहेश्वरी, राजेंद्र पाटीदार, विशाल अग्रवाल, मंगल लोढ़ा, रामचंद्र डोई, हितेश कामरेड, गौरव त्रिपाठी, योगेश सोनी, गोपाल शर्मा, जितेंद्र ठन्ना, रमेश पांचाल, नरेंद्र श्रेष्ठ, चिराग असरानी, राजू हॉकी, नरेद्र द्विेदी, सुनील गौतम, शैलेंद्र तिवारी, प्रवीण आर जोशी, योगेश जाट, अशोक यादव, रवि जौहरी, नितिन लोढ़ा, प्रमोद पाठक, रतनलाल जौहर, नंदकिशोर शर्मा, महेश व्यास, शैलेंद्र शर्मा (एडवोकेट), वीके सैनी, मुरलीधर गुर्जर, एसएन सैनी, जगदीश हरारिया, प्रहलाद पाटीदार, यतेंद्र तिवारी, अमित कुरवारा, वैभव उपाध्याय, राजेश जैन, मन्नालाल पाटीदार, मंगलसिंह भदौरिया, महेश अग्रवाल, मिलन पावेचा, सुरेश पापटवाल, प्रभु सोलंकी, क्षितिज ठाकुर, गोविंद चौहान, मनीष रावल, अरविंद मिश्रा, जोंटी गुर्जर, प्रदीप राठी, राजेश टांक, दिव्यांशु दवे, दीपक परमार, धीरेंद्र राठौर, भूपेंद्र खंडेलवाल, अखिलेश ओझा, गजेंद्र मलादिया, पंकज भाटी, नंदकिशोर पंवार, राकेश परमार, राजेश बैरागी, राजेश माहेश्वरी, राम मोठिया, सुरेंद्र सिंह जादौन, चेतन सोनी, कमल राजोरिया, गजाधर सोनी, नरेंद्र महावर, राजेश मजावदिया, राखी व्यास, ज्योति सोनी, शीतल पांचाल, पदमा उपाध्याय, जया सोमानी, प्रीति गोयल, सुनीता शर्मा, सूरज सोलंकी, अनीता शर्मा, कृष्णा सोनगरा, भावना गुर्जर, राजश्री राठौड़, शिवांगनी धारवा आदि श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।