सुजलाना पंचायत में श्मशान रोड निर्माण में बड़ा खेल! सरपंच-सचिव डकार गए श्मशान रोड की राशि! सीसी सडक़ के नाम पर निकाल ली 3 लाख से ज्यादा की राशि, 6 माह बाद भी नहीं शुरू हुआ काम!

सुजलाना पंचायत में श्मशान रोड निर्माण में बड़ा खेल! सरपंच-सचिव डकार गए श्मशान रोड की राशि! सीसी सडक़ के नाम पर निकाल ली 3 लाख से ज्यादा की राशि, 6 माह बाद भी नहीं शुरू हुआ काम!

रतलाम जिले की ग्राम पंचायत सुजलाना में विकास कार्यों के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। पंचायत द्वारा श्मशान घाट तक सीसी सड़क निर्माण के लिए तीन लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली गई, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी मौके पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। वही इस मामले की जानकारी जनपद पंचायत के जिम्मेदारों को भी हे लेकिन वे भी इस भ्रष्टाचार को दबाने के प्रयास में लगे हुए हैं।

सूत्रों की माने तो मुक्तिधाम तक बनने वाले सीसी रोड़ के नाम पर लगभग तीन लाख रुपए से ज्यादा की राशि आहरण कर ली है । यह राशि भी करीब 6 माह पूर्व निकाली जा चुकी हैं और मौके पर कुछ भी निर्माण नहीं हुआ है। इस भ्रष्टाचार को लेकर करीब 5 महीने पहले (coverstory 24) ने खबर भी प्रकाशित की थी और जिला पंचायत के जिम्मेदारों को अवगत भी कराया था लेकिन जिम्मेदारों ने इस मामले के लीपापोती करते हुए मामले को दबा दिया था। 

जानकारी के अनुसार निर्माण सामग्री सप्लायर बलाने भी करीब 6 महीने पहले ही सभी सामग्री भेज दी थी। फ्रेम संचालक का कहना है कि जो बिल पास हुए है पंचायत को निर्माण सामग्री भेज दी गई है। लेकिन मौके पर सिर्फ अभी गिट्टी ही पड़ी हुई हैं जबकि जो बोलो का भुगतान पंचायत दर्पण में दिखाया गया हैं उसमें सीमेंट और अब सामग्री बोलो ना तो निर्माण मिला ना ही निर्माण सामग्री नजर आई।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के सरपंच और सचिव ने मिलीभगत कर राशि आहरित कर ली, लेकिन जमीन पर कोई काम नजर नहीं आ रहा। श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए आज भी लोगों को कच्चे और खराब रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे अंतिम यात्रा में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार पंचायत और संबंधित अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं जिम्मेदार अधिकारी भी मामले में स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा।

गांव के लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और जल्द से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है।

सरपंच और सचिव ने मिलीभगत कर सीमेंट बैग के नाम पर 97200, 39600 का भुगतान कर दिया ओर गिट्टी के नाम पर 80000 हजार, बालुरेट के नाम पर 63000 का भुगतान कर दिया। रतलाम जनपद की ग्राम पंचायत सुजलाना की सरपंच एवं सचिव ने ग्राम पंचायत के कोदरपाड़ा में श्मशानघाट तक बनने वाले सीसी रोड़ के लिए मिले ७ लाख में से तीन लाख से ज्यादा की राशि का भुगतान कर दिया। यहां जिन बिलों का भुगतान हुआ है उसमें बालूरेत और सीमेंट और गिट्टी शामिल है। इनता ही नही जिस सामग्री का करीब छः माह पहले भुगतान किया गया है वो पंचायत को सप्लायर द्वारा कबसे भेजी जा चुकी है। लेकिन निर्माण सामग्री मौके पर नही मिली। सिर्फ एक डंपर  गिट्टी दिखाई दे रही हैं। इससे पंचायत के सरपंच और सचिव की भ्रष्टाचार में संलिप्पता साफ नजर आती है। वही इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि, सचिव से जानकारी लेना चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वही इस मामले में जिला पंचायत के अतिरिक्त ceo निर्देशक शर्मा का कहना है कि मामला वित्तीय  अनियमितता का है, ओर जल्द ही इस पर कार्यवाही की जायेगी।