सुभाष नगर से निकली चुनरी यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत
रतलाम। नवरात्रि के अवसर पर में चुनरी यात्रा निकाली गई। शहर में प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी भव्य शौर्य चुनरी यात्रा सुभाष नगर से प्रारंभ हुई जो नगर में के प्रमुख मार्गो से कालिका मंदिर पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान चुनरी यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, विप्लव जैन मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पवार एवं प्रकाश सांवरिया, मोहित तोमर, यात्रा संयोजक वाल्मीकि समाज अध्यक्ष शुभम डागर ने जानकारी दी कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता और भक्ति का संदेश देना है। आयोजन में समाज के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान है। मुख्य रूप से विशाल डागर, राहुल डागर, बिट्टू डागर, दुर्गेश डागर, अमन डागर और अन्य कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनके साथ डिम्पल प्रजापत, तेजू शर्मा, आनंद राठौर, रवि यादव, अमर गिरजे, ऋतिक खरे, रोहित राठौर, गुलदीप माली एवं विषाल तोसावड़ा आदि उपस्थित थे।

