कैबिनेट मंत्री ने भाजपा कार्यालय में महापुरुषों को माल्यार्पण किया, कोठारी से मिले

कैबिनेट मंत्री ने भाजपा कार्यालय में महापुरुषों को माल्यार्पण किया, कोठारी  से मिले

-सरकार में महत्वपूर्ण स्थान मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों ने किया काश्यप का सम्मान, कोठारी से मिलकर बोले-उनका मार्गदर्शन काम आएगा
रतलाम। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने पैलेस रोड स्थित भाजपा के पैलेस रोड स्थित जिला कार्यालय पहुंचकर भारत माता, पार्टी के पितृपुरुष डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व काश्यप ने राजस्व कालोनी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पहुंचकर प्रांत प्रचारक बलीराम पटेल व विभाग प्रचारक विजेंद्र गोटी से भेंट की। काश्यप का पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया।
जिला भाजपा कार्यालय में काश्यप का जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सहकार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सहप्रभारी निलेश बाफना, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, आइटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, वरिष्ठ नेता शरद जोशी आदि ने स्वागत-अभिनंदन किया। काश्यप का पूर्व गृहमंत्री कोठारी के निवास पर महेंद्र कोठारी, सीमा सुराना, विकास कोठारी सहित अन्य परिवारजनों ने स्वागत-अभिनंदन किया।


भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे
कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी राजनीतिक दृष्टि से वरिष्ठ मार्गदर्शक है। उनसे वर्ष 1977-78 से पारिवारिक संबंध रहे हैं। मप्र के कैबिनेट मंत्री के रूप में नया दायित्व मिलने के बाद कोठारी ने आशीर्वाद व मार्गदर्शन दिया, उनका लंबा राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव है। उनके मार्गदर्शन से हम भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मध्यप्रदेश में औद्योगिकीकरण को गति देकर सबका विकास करेंगे।