रक्षा बंधन पर सर्किल जेल में बंद कैदियों को राखी बांधने के लिए बहनों के लिए होगी खास व्यवस्था

रक्षा बंधन पर सर्किल जेल में बंद कैदियों को राखी बांधने के लिए बहनों के लिए होगी खास व्यवस्था

रतलाम। प्रदेश की जेलो में बंद बंदियों के लिए हर साल की तरह इस साल भी रक्षा बंधन पर्व बड़े हर्षोउल्लास से मने इसकी तैयारी जेल प्रशासन कर रहा है। रक्षा बंधन पर्व पर प्रदेश की सभी जेलो में बंद बंदियों के लिए बहनें राखी बांधने के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आ सकेगी और 100 ग्राम मिठाई साथ 6 वर्ष तक के बच्चों को भी ला सकेगी।  वही जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया ने बताया की भाई बहनों के इस पर्व को मानने के लिए जेल प्रशासन सजग है और पूरी तैयारी कर रहा है।