मुस्लिम स्टूडेंट एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने उच्च अंक प्राप्त करने वाले 200 से अधिक बच्चों को किया सम्मानित, रतलाम सहित जिले के होनहारो को बांटे मोमेंटो और प्रमाण पत्र
रतलाम। मुस्लिम स्टुडेन्ट एजुकेशन एण्ड वेलफेअर सोसायटी द्वारा वर्ष 2024- 25 में कक्षा 10वी ओर 12 वी में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले ओर उच्च शिक्षा हासिल करने वाले होनहार बच्चों का सम्मान कर उनको प्रोत्साहित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मुस्लिम समाज के करीब 200 होनहार विद्यार्थियों प्रमाण पत्र और गिफ्ट प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया। यह कार्यक्रम ऋतुवन हॉल में आयोजित किया गया। ईसे अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग के जिला परियोजना समन्वयक डीपीसी धर्मेन्द्रसिंह हाड़ा, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ.रियाज़ एहमद मंसुरी और समाज सेवी हाजी मोहम्मद परवेज़ निखार थे। सोसायटी के सदर इशाक खान, संयोजक इकबाल अहमद कुरैशी, सेक्रेट्री मोहम्मद सलीम खान, ज्वाइंट सेक्रेट्री अशफाक अहमद कुरैशी सहित सभी सदस्यों द्वारा मेहमानों का मंच पर स्वागत किया गया। मंच संचालन इकबाल और सलीम खान ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में दिल्ली से यूपीएससी की तैयारी कर रही राहिला खान ने मंच से मोटिवेशनल स्पीच दी। ओर शिक्षा का स्तर सुधारने की बात कही। मंच पर उपस्थित मेहमानों ने बारी बारी से होनहार विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और मोटिवेशनल कहानी सुनाई। कार्यक्रम की शुरुआत में मंच पर यूपीएससी परीक्षा पास जावेद मेव पिता सलीम मेव का सम्मान किया गया। वहीं मोटिवेशन के लिए मूक बधिर दानिश पिता लायिक को मंच पर बुलाया गया। ये वो छात्र है जिसमें मूकबधिर होने के बावजूद हार नहीं मानी और कंप्यूटर साइंस में बीएससी की और आज बंगलौर में अच्छी कंपनी में कार्यरत है।

रतलाम जिले से सम्मानित होनहारों में लड़कियों की संख्या अधिक रही। बारहवीं में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल करने वाले 6 विद्यार्थी और 10 में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले 18 विद्यार्थी थे। वहीं इसमें नीट क्वालीफाई करने वाली दो विद्यार्थी अक्सा कुरेशी और रुमाइजा कुरैशी पिता अनीस अहमद कुरेशी शामिल थी।
डीपीसी धर्मेन्द्र सिंह हाड़ा ने मंच से कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए इस तरह के आयोजन होंगे तो ओर जज्बा पैदा होगा। यहां मौजूद बच्चों में सबसे ज्यादा लड़कियां है जो गर्व की बात है। होनहार बच्चों के माता पिता को बधाई दी और कहा उन्हें ओर आगे पढ़ने के लिए भेजे। बच्चों को पढ़ने दे, उन्हें रोके नहीं, होनहार विद्यार्थियों के लिए शासन और संस्थाएं उनके लिए आगे आती है। बिना शिक्षा के कोई भी धर्म आगे नहीं बढ़ सकता। अगर कोई लड़की आगे पढ़ाई करती हे तो इससे 2 परिवार आगे बढ़ते है। भाषण में एपीजे अब्दुल कलाम और कर्नल सोफिया कुरैशी का भी जिक्र किया। कर्नल सोफिया के बारे में बताया कि एक छोटे से क्षेत्र से जब कर्नल सोफिया आगे बढ़ सकती है तो हमारे मालवा क्षेत्र से क्यों नहीं। एजुकेशन पर फोकस करिए जरूर आगे बढ़ेंगे। उनहाने कहा कि आप अपनी समिति के द्वारा गरीब तबके के बच्चों को पढ़ाने की कोशिश करे। बताया हमने 2 अनाथ बच्चियों को पढ़ाई करने का मौका दिया, आज वो सफल है।

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्रोफेसर ने बच्चों को मोटिवेशन टिप्स दिए, साथ ही उन्होंने बताया कि अगर आपको उच्च शिक्षा हासिल करनी हे तो अपनी तैयारी पूरी रखे। मेहनत करने वाला होना चाहिए जिससे आपको नौकरी जरूर मिलेगी, और आप सफलता जरूर हासिल करेंगे। पढ़ाई सिर्फ नौकरी ले लिए नहीं करें अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए पढ़ाई करें। कहा कि पेरेंट्स को कभी भी अकेला मत छोड़िए,
ईमानदारी से अगर मेहनत करेंगे तो आप जरूर सफल होगे। ये भी जरूर ध्यान रखें कि जब आप बड़े पद पर पहुंच जाए तो अपने से छोटे, मित्र और पहचान वालों न भूले। गरीब लोगों की जरूर मदद करते रहे। कार्यक्रम के आखिर में सभी विद्यार्थियों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ और एक दूसरे को बधाई देकर सेल्फी क्लिक किए।
समाजसेवी हाजी परवेज़ निखार ने मंच से कहा कि गरीब तबके के लिए हमारा मिशन हो। तालीम ऐसी हो जिससे गरीब का फायदा हो। हमारी तालीम से हमारे मुल्क का फायदा हो, एक अच्छा इंसान बनने के लिए अच्छी तालीम बहुत जरूरी है। तालीम हासिल नौकरी के लिए नहीं बल्कि खुद के अंदर खूबी पैदा करने और नेक इंसान बनने के लिए करें।
यूपीएससी पास जावेद मेव सहित 200 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक लाने वाले 197 विद्यार्थियों को मुस्लिम स्टटेंड एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की तरफ से अतिथियों ने शील्ड, प्रमाण-पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया। साथ ही इस वर्ष यूपीएससी क्रेक कर शहर का नाम रोशन करने वाले जावेद मेव की जगह उनके छोटे भाई अजहर मेव का सम्मान किया गया। जावेद मेव दिल्ली में होने से कार्यक्रम में नहीं आ पाए। वहीं नीट परीक्षा देकर बीएचएमएस में प्रवेश करने वाली बहनों अक्शा कुरैशी व उमेजा कुरैशी को भी सम्मानित किया गया। रिटायर्ड प्राचार्य (इंदौर) मोहम्मद युनूस खान ने कहा कि किस क्षेत्र में आगे जाना है, उसके लिए टारगेट लेकर पढ़े। यूपीएससी की तैयारी कर रही राहेल खान ने बच्चों को यूपीएसी के महत्व व उसकी तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।
