राम मंदिर चंदे की राशि खाने की बात पर भड़के सांसद डामोर, कांतिलाल को बोला तुम्हारी हैसियत क्या है राम भक्तो से हिसाब मांगने की

राम मंदिर चंदे की राशि खाने की बात पर भड़के सांसद डामोर, कांतिलाल को बोला तुम्हारी हैसियत क्या है राम भक्तो से हिसाब मांगने की

रतलाम। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने जहा राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित की गई चंदे की राशि के गबन के आरोप BJP और RRS पर लगाए है तो वही इन आरोपों के बीच क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर ने कांतिलाल की मानसिक  स्थिति खराब होना बताया ओर उनकी हैसियत नही है की वो राम भक्तो से चंदे के हिसाब मांगे।

दरअसल रतलाम के बांगरोद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए रतलाम- झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमानसिंह डामर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया पर निशाना साथा है। उन्होंने कहा कि भूरिया जी हिसाब मांगने वाले होते है कौन है। उनकी हैसियत क्या है। पूरे देश के राम भक्तों से हिसाब मांगने वाला वह व्यक्ति कौन होता है। अगर उस व्यक्ति ने राम मंदिर निर्माण में एक नए पैसे का चंदा दिया है तो रसीद बताए। सासंद जिले के बांगरोद में गायत्री गौधाम श्री राम गौशाला में गौमता की सेवा करने वाले गौ भक्तों के सम्मान समारोह में शामिल होने गुरुवार को आए थे। 

उल्लेखनीय है की रतलाम में बुधवार को कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे की राशि BJP ओर RSS पर खाने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर सांसद डामोर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तो राम को काल्पिनक बता दिया था। कांग्रेस की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दिया था कि राम तो है नहीं और जब अयोध्या में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनकी प्रमुख राजमाता को निमंत्रण दिया तो उन्होंने निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है। तो ऐसी पार्टी के व्यक्ति को हिसाब मांगने का कोई अधिकार नहीं है। उनकी हैसियत क्या है। आज वह कुछ नहीं है। वह शून्य है। उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है। पांच सो साल की पीड़ा के बाद 22 जनवरी का दिन आया है। पूरे देश में हर्षोल्लास का वातावरण है। घर-घर दीपावली का माहौल है। उन्होंने तो एक फूटी कौड़ी नहीं दी। ऐसे हिसाब मांगने वाले वह कौन होते है।