नांदेचा को कांग्रेस में फिर मिली बडी जवाबदारी -जिला उपाध्यक्ष के पद पर हुए मनोनीत

पिपलौदा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश अनुसार रतलाम जिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व गृह मंत्री भारत सिंह, सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत, आलोट विधायक मनोज चावला की अनुशंसा पर पिपलौदा के सक्रिय कांग्रेस नेता महेश नांदेचा को रतलाम जिला कांग्रेस (ग्रामीण) में जिलाउपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। नांदेचा की नियुक्ति पर ब्लाक अध्यक्ष दिलीप राव मंडलोई, जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष सुरेश जाट, जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़, राजेश भरावा, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, नंदराम शाह, ज्ञान चंद जैन, राजेंद्र जैन, रउफ कादरी, अर्जुन सिंह, विष्णु गुजराती, नितेश सुराणा, जियाउद्दीन कुरेशी, अजहर अली, पप्पू बैरागी, श्याम सिंह देवड़ा, रईस मंसूरी आदि ने बधाई दी व वरिष्ठ जनों का आभार माना।