घंटाघर पर किया शहर कांग्रेस कमेटी ने झंडा वंदन

घंटाघर पर किया शहर कांग्रेस कमेटी ने झंडा वंदन

जावरा। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर कांग्रेस कार्यालय घंटाघर पर झंडा वंदन किया गया। झंडा वंदन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  सुशील कोचट्टा द्वारा किया गया एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के संदेश का वाचन किया गया इस अवसर पर डॉक्टर हमीर सिंह राठौर. पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष युसूफ कडपा, नीति राज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा, हिम्मत श्रीमाल, वरुण श्रोत्रिय आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता युसूफ बोहरा ने किया। आभार शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजुर रहमान पठान ने माना।