मालवा के गांधी पूर्व मंत्री गेहलोत को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किये

मालवा के गांधी पूर्व मंत्री गेहलोत को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किये

सैलाना विधायक हर्षविजय के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे कार्यक्रम में
सैलाना। पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत की पुण्यतिथि पर विधायक निवास एवं तहसील कार्यालय के बाहर स्थापित प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता व मालवा के गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में कांग्रेसजन तहसील कार्यालय के समीप स्वर्गीय गेहलोत की प्रतिमा स्थल पहुंचे। कार्यक्रम में मालवा के गांधी के कार्यों का स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद अस्पताल पहुंच मरीजों की कुशलक्षेम पूछ उनकी सेवा की। 
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक गेहलोत, अंशु गेहलोत, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, राजेश गेहलोत, हनी गेहलोत ने परिजनों के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ल, उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, श्रीराम चोधरीं, वरिष्ठ नेता महेंद्र शुक्ल, पार्षद मंगलेश कसेरा, मीरा पाटीदार, राधा बाई काग, पुष्पा राठौड़, रामप्रसाद चंदेल, राधेश्याम पाटीदार, बलबहादुर सिंह, गिरधारी लाल पाटीदार, जितेन्द्रसिंह राठौड़, विमल मांडोत, ब्रजेश चोधरी, दिनेश सोनी, गिरधारीलाल पाटीदार, सत्यनारायण पटेल, ईश्वर पाटीदार, जगदीश वांकिया, राजेश पाटीदार, गोपाल काग, बद्रीलाल काग, मोहम्मद रउफ कादरी, शैलेन्द्र कटारिया, प्रदीप राठौड़, अशोक चोधरी, सुनील चण्डालिया, संजय भंडारी, अजय परिहार, वर्धमान सलाड़िया, मनोज भंडारी, धनसुख सुराणा, बाबू चण्डालिया, किशोर पाटीदार, कांतिलाल काग, समरथ टांक, मनोज टांक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक गेहलोत ने परिजनों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण कर सहजने का संकल्प भी लिया।