जेल में महिला बंदियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से जेएसजी उमंग ने शुरु किया स्कूल

जेल में महिला बंदियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से जेएसजी उमंग ने शुरु किया स्कूल

रतलाम। जैन सोशल गु्रप संगिनी उमंग ने जिला जेल में  महिला बंदी के बच्चों की शिक्षा के उद्देश्य से जिला जेल परिसर में उमंग विद्यालय की स्थापना की। विद्यालय का शुभारंभ जिला सेवा भारती अध्यक्ष अनुज छाजेड, समाजसेवी स्वतंत्र  पाटनी, सरोज पाटनी, जेल अधीक्षक लक्ष्मणसिंह भदौरिया, सहायक जेल अधीक्षक बृजेश मकवाना के आतिथ्य में किया गया। अतिथियों ने फीता काटकर स्कूल का शुभारंभ किया।

क्लब अध्यक्ष संगीता ललित कांठेड़ ने बताया कि शिक्षा जीवन के सर्वांगीण विकास हेतु बहुत जरूरी है। शिक्षा के साथ ही व्यक्ति एक जिम्मेदार नागरिक के अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक होता है। इसी कारण से जिला जेल में एक से पांच वर्ष तक के बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल का निर्माण किया गया है। इससे जिला जेल में जो बच्चे हैं, उन्हें शिक्षा प्राप्त हो। आगे भी जिला जेल में इस प्रकल्प का विस्तार किया जाएगा। सेवा भारती अध्यक्ष अनुज छाजेड़ ने कहा कि आगे भविष्य में जिला जेल में बच्चों के शिक्षा के लिए कक्ष का निर्माण किया जाएगा। 15 पलंग जिला जेल को भेंट किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक अध्यक्ष रमिला सकलेचा, सचिव मधु चोपड़ा, बिंदु कटारिया, उपाध्यक्ष मीना लुनिया, रश्मि जैन, कोषाध्यक्ष रेणु लुनिया, उषा लुणावत, नीता बाफना, मीना कटारिया, उषा भंडारी, निर्मला पटवा, राजकुमारी सकलेचा, साधना पोरवाल, मीना गादिया, किरण मेहता, सुनीता सियार, वीणा छाजेड आदि मौजूद थीं। आभार बिंदु कटारिया ने माना।