शैरानी कबीले का हुआ इज्तेमाई निकाह सम्मेलन, 26 जोड़ों ने पढ़ा एक साथ निकाह
रतलाम। शैरानी कबिले का इज्तेमाई निकाह सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। यह सम्मेलन खिदमते इंसानियत वेलफेयर सोसायटी की ओर से शहर के शैरानीपुरा स्थित जमात खाना किया गया था। जिसमें 26 जोड़ों का सामूहिक निकाह करवाया गया। इस मौके पर दुल्हा-दुल्हन सहित शैरानी बिरादरी के लोग उपस्थित हुए। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद नवविवाहित जोड़ों को अतिथियों द्वारा तोहफे प्रदान किए गए।
शैरानी परिवार के रईस खान शैरानी ने बताया कि सम्मेलन को लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी। शैरानी बिरादरी की देखरेख में यह निकाह सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम को लेकर की व्यवस्था एक हजार से अधिक कमेटी के सदस्यों ने संभाल रखी थी। इस मौके पर खिदमत इंसानियत कमेटी वेलफेयर सोसाइटी और शेरनी पंचायत, हाजी इरफान, मुख्तियार शैरानी, मुन्ना पटेल, इब्राहिम भाई, यास्मीन शैरानी, पार्षद वसीम अली, महमूद शैरानी, मुबारिक शैरानी, मंसूर जमादार, वासिक खान आदि बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
