झाबुआ के जनजातीय सम्मेलन में रतलाम की तीन सीटों से जाएंगे 20 हजार जनजाति बंधु -11 फरवरी को होने वाले महा सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद, तैयारियों को लेकर मंत्री काश्यप ने बताई कार्ययोजना

झाबुआ के जनजातीय सम्मेलन में रतलाम की तीन सीटों से जाएंगे 20 हजार जनजाति बंधु -11 फरवरी को होने वाले महा सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद, तैयारियों को लेकर मंत्री काश्यप ने बताई कार्ययोजना

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को रतलाम संसदीय क्षेत्र के झाबुआ में जनजातीय महासम्मेलन को संबोधित कर लोकसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत करेंगे। महासम्मेलन में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के जनजाति समूह के दो लाख बंधु शामिल होंगे। रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण व सैलाना विधानसभा क्षेत्र से करीब 20 हजार जनजाति बंधु महासम्मेलन में शिरकत करेंगे।
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, लोकसभा प्रभारी महेन्द्र भटनागर, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना उपस्थित रहे। काश्यप ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद यह पहला अवसर है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे झाबुआ से पूरे प्रदेश के लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे।
मंत्री काश्यप ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में हम मध्य प्रदेश में 29 में से 29 सीट जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। लोकसभा में भी यह बना रहेगा। झाबुआ में होने वाला जनजातीय महासम्मेलन देश में एक नया संदेश देगा। सरकारी की जनजाति वर्ग के लिए जो विशेष योजना और नई परिकल्पना है, उसके साथ ही आगामी 25 वर्षों में जनजाति समाज के संपूर्ण विकास के लिए प्रधानमंत्री के मन में क्या योजना है, उस पर वह प्रकाश डालेंगे।
मंत्री काश्यप ने कहा कि बीते 75 वर्ष में जनजातिय वर्ग की क्या आवश्यकता है, क्या मुद्दे हैं और उन्हें किस तरह से हम जल्द से जल्द मुख्य धारा में लाकर विकास की गति को कैसे ब?ाए, इस पर प्रधानमंत्री ने चिंतन किया है। सिकल सेल जैसी वंशानुगत बीमारी पर फोकस करते हुए प्रधानमंत्री ने पूरी योजना बनवाई है। राज्यपाल मंगु भाई पटेल भी इसमें लंबे समय से लगे हुए हैं।
मंत्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के संदर्भ में भारिया, सहरिया और बेगा जाति को चिह्नित किया है। इन क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज आया है। नई आंगनबा?ियां और स्वास्थ्य केंद्र बना रहे हैं। साथ ही रोजगार के अवसर भी उत्पन्न कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का देश के हर वर्ग, हर समूह, हर समाज के प्रति चिंतन है। अंत्योदय की परिभाषा और विचार में जितने भी व्यक्ति आते हैं, उन्हें चिह्नित करना और उन तक सरकार को भेजने का कार्य वे कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा में जितने भी पात्र लोग हैं, उनको ढूंढकर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं।


फोटो-२१
-तैयारियों को लेकर ली बैठकें
प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों के संबंध में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम जिले की तीनों विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठकें ली। इसमें झाबुआ में होने वाले जनजातीय महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया गया। काश्यप ने सैलाना विधानसभा के शिवगढ, रतलाम ग्रामीण के ईटावा माताजी और रतलाम शहर के रंगोली सभागार में बैठकों को संबोधित किया। बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, लोकसभा प्रभारी महेन्द्र भटनागर, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आशा मौर्य, शंभुसिंह गणावा, भंवरलाल डोडियार, लाल बहादूर पाटीदार एवं विधायक प्रतिनिधि श्री डामर उपस्थित रहे। प्रारंभ में भारत माता, भाजपा के पितृपुरुष डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।  रंगोली में आयोजित बैठक का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने माना।